Giridih News :गैस लीक करने से घर में लगी आग, दंपती झुलसे

Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी बलगो के मौलाना अब्दुल सुभान अंसारी के घर में शुक्रवार की रात गैस लीक होने से आग लग गयी. इससे दंपती हसीना बीबी व मौलाना अब्दुल सुभान अंसारी गंभीर रूप से झुलस गये.

आग लगने से घर में रखा हुआ कुछ सामान जलकर राख हो गया. आग लगते ही परिवार समेत गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. किसी तरह से ग्रामीणों ने जलते गैस चूल्हे को घर से बाहर निकाला और गैस को बुझाया. स्थानीय चिकित्सक से दंपती का इलाज करवाया गया. अभी उनकी स्थिति सामान्य है.

रेगुलेटर चालू होते ही लगी आग

गृहस्वामी ने बताया कि शुक्रवार शाम को नया गैस सिलेंडर खरीदकर घर लाये थे. रात में खाना बनाने के लिए गैस का रेगुलेटर चालू करते ही अचानक सिलिंडर में आग लग गयी. आग देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गयी. गर्मी के कारण आग तेजी से फैलने लगी. इससे घर में रखे घरेलू सामान, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गये. घटना की सूचना पर भरकट्टा ओपी पुलिस ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली. आग बुझाने में ग्रामीण निर्मल यादव, अशोक अंसारी, महबूब अंसारी, जागेश्वर झुपर, राजा, चरकू, शब्बीर, सद्दाम अंसारी, हजरत अंसारी आदि शामिल थे. गृहस्वामी ने घटना की जानकारी बिरनी सीओ व भरकट्टा पुलिस को आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >