Giridih News :अवैध आरा मिल संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज

Giridih News :वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल संचालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत के किया है.

जानकारी देते हुए वनपाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित आरा मिल के खिलाफ रेंजर सुरेश रजक ने अभियान चलाकर कार्रवाई की थी. इसमें बिरनी प्रखंड के गुड्डीटांड़ के शंकर राणा व कर्री में सरिया थाना क्षेत्र पोटमा निवासी घनशयाम वर्मा, बोदगो के रीतलाल राणा, बेको के बिनोद राणा, सुनील राणा पर कार्रवाई की गयी. बताया कि कार्रवाई में गुड्डीटांड़ व कर्री से आरा मशीन समेत लकड़ी व बदगो बेको में सिर्फ लकड़ी जब्त करने में सफलता मिली थी. इसी आलोक में उक्त सभी वन अधिनियिम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >