Giridih News :नर्सिंग होम में हमला में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Giridih News :जमुआ के दुबे नर्सिंग होम में स्वास्थ्यकर्मियों व बाउंसरों पर हुए जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने तथा तोड़फोड़ मामले को लेकर सोमवार को हॉस्पिटल कर्मी उमेश तिवारी की शिकायत पर मामला (कांड संख्या 250/25) दर्ज कर लिया गया है.

आवेदन में कहा है कि 19 अक्तूबर रविवार की दोपहर करीब तीन वह नर्सिंग होम में कार्यों कर रहा था. इसी दौरान मो युसूफ, साकिब शेख, माजा मिर्जा, अफजल हुसैन, मेराज मिर्जा, अजमल मिर्जा, रियाजुल हसन, चिंटू मिर्जा, दिलावर मिर्जा, साकिब शेख, सरताज शेख, साजन शेख, इलियास मिर्जा, वारिश मिर्जा, असगर मिर्जा, गुल मोहम्मद, हसरत मिर्जा, नाजिर मिर्जा, बेलाल मिर्जा सभी लताकी थाना जमुआ के विरुद्ध कांड दर्ज कराया है. कहा है मो यूसुफ शेख मरीज बनकर आया और नंबर लगाने के बहाने बहसबाजी करने लगा. थोड़ी देर में करीब सौ की संख्या में अपराधी किस्म के लोगों को बुलाकर अचानक से अस्पताल के कर्मियों पर हमला करवा दिया. सभी के हाथ में रड, लाठी व अन्य हथियार थे. वे गंदी गंदी गाली देते हुए कह रहे थे कि डा. राजेश दुबे कहां है. मैंने पहले ही उसे कह दिया था कि बगैर पांच लाख रुपए रंगदारी दिए नर्सिंग होम चलाने नहीं देंगे. इसके बावजूद वह नहीं माना, इसलिए आज उसका काम तमाम कर देंगे. मेरे अन्य अन्य कर्मियों के द्वारा मना करने पर वे लोग नहीं माने और रड, हॉकी स्टीक व पिस्टल व हर्वे हथियार से मारपीट करने लगे. मारपीट के क्रम में जान मारने की नीयत से माजा मिर्जा ने हॉस्पिटल स्टाफ के माथे पर लोहे के रड से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और बेहोश हो गया. अफजल हुसैन ने राहुल साव के माथे में भी रॉड से हमला कर किया, जिससे राहुल का भी माथा फट गया और वह लहूलुहान हो गया. साकिब शेख ने भी रॉड से सोनू देव के माथे व कान में मारा. उसका भी माथा फट गया और कान भी कटकर लटक गया. मेराज मिर्जा ने ललन द्विवेदी के बायें हाथ में मारा, जिससे उसके हाथ की दो अंगुलियां टूट गयी. साजन शेख ने नजर इकबाल की छाती में रड से मारा जिससे उसके छाती के दाहिने तरफ की हड्डी टूट गयी. सरताज शेख ने रॉड से सुजीत कुमार का सिर फोड़ दिया. अन्य कर्मियों को भी मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

एक लाख रुपये लूट ले गये हमलावर

आवेदन में कहा गया है कि इसके बाद उक्त लोगों ने मेरे माथे पर पिस्टल सटा दिया और जान मारने का भय दिखाकर काउंटर में रखे एक लाख रुपये जबरन लूट लिये. साथ ही मरीज के लिए इस्तेमाल होनेवाले लाखों रुपये की सामग्री को नष्ट कर दिया.

दूसरे पक्ष ने भी किया केस

इधर, दूसरे पक्ष के मो यूसुफ शेख ने हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजेश कुमार दुबे व उनके बाउंसर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. कहा है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. वह रविवार की दोपहर इलाज कराने नर्सिंग होम गया था. काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया. देर होने पर उसे बेचैनी होने लगी. इसके कारण वजह से चेंबर के पास पूर्व से तैनात एक बाउंसर से फरियाद की कि जल्दी से मेरा इलाज करवा दें. इस बात पर बाउंसर मुझे किनारे ले गया और जलील करने लगा और फिर मारपीट की. हो हल्ला सुनकर मेरे साथ आये लड़कों के साथ भी मारपीट की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >