Giridih News: जमीन विवाद में मारपीट, 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Giridih News: देवरी थाना क्षेत्र के कोयनडीह गांव में जमीन विवाद के बाद मारपीट के मामले में एक पक्ष के युगल हाजरा के द्वारा थाना में आवेदन में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाया गया है.

आवेदन के आधार पर देवरी थाना में कांड संख्या 84/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें दस लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और पैसे निकाल लेने व सोने का चेन छीन लिये जाने का मामला दर्ज किया गया है.

इन लोगों पर लगाया आरोप

आवेदन में हिरामन हाजरा, दालो हाजरा, कारू हाजरा, तोतो हाजरा, चंदन हाजरा सहित दस लोगों पर गाली गलौज, मारपीट एवं पैकेट से एक हजार रुपया व सोने लॉकेट छीन लेने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >