गुनियाथर ओपी क्षेत्र के मछली गांव में बुधवार की शाम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के मां-बेटा घायल हो गये. घायल सुधीर साव (36 वर्ष) व उसकी मां लक्ष्मी देवी (60 वर्ष) का इलाज सीएचसी देवरी में करवाया गया. मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष के टहलु साव को भी चोट आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
