शराब पीने को पैसे नहीं दिये तो पिता-पुत्र को मारकर घायल किया

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी गांव निवासी बजरंगी रजक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने पचंबा थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपनी लॉउंड्री में कुछ ग्राहकों का कपड़ा लाने गये थे. लौटने के क्रम में रास्ते में राेशन […]

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी गांव निवासी बजरंगी रजक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने पचंबा थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपनी लॉउंड्री में कुछ ग्राहकों का कपड़ा लाने गये थे.

लौटने के क्रम में रास्ते में राेशन सिंह, कार्तिक सिंह, प्रदीप साव आदि ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे. मना करने पर सबने मिलकर उसे व उसके पुत्र आनंद रजक को मारपीट कर घायल कर दिया. इधर पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >