Giridih News :सड़क सुरक्षा की उड़ रहीं धज्जियां

Giridih News :एक ओर परिवहन विभाग लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति अभियान चला रहा है. वहीं, दूसरी ओर वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

जगह-जगह विभाग चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दे रहे हैं. पिछले माह सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. इनसे के बाद कई सवारी वाहनों के चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. अधिक सवारी लोड करने के चक्कर में सड़क सुरक्षा की धज्जियां फड़ा रहे हैं. टोटो चालक तो अधिक सवारी लोड करने के लिए स्ट्रक्चर ही बदल दिया है. यह नजारा सोमवार को शहरी क्षेत्र में दिखा. टोटो में जहां क्षमता से अधिक सवारी बैठे दिखे. वहीं, बस संचालक भी पीछे नहीं रहे जान की परवाह किये बिना सवार गर्मी के बावजूद छत पर बैठे नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >