Giridih News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

Giridih News: भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को डोरंडा स्थित पंचायत सचिवालय में कृषि विज्ञान केंद्र गिरिडीह के तत्वावधान में कृषि जागरूकता कार्यक्रम हुआ. इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया सहित काफी संख्या में किसानों ने कृषि की नयी तकनीक की जानकारी ली.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील पासवान ने कहा कि किसान खेती उन्नत तकनीक से करें और बेहतर लाभ लें. इसके लिए सरकार कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में लगी है. साथ ही नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन साझा किया गया. बताया गया कि भारत सरकार का आज से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 12 जून तक चलेगी. देश के 700 जिले के 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद करने का लक्ष्य रखा गया है. इसी के तहत धनवार प्रखंड क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ.

सांपामारन, परसन व कैलाढाब में किसानों से संवाद शुक्रवार को

शुक्रवार को सांपामारन, परसन व कैलाढाब में किसानों से संवाद किया जायेगा. मौके पर मुखिया सोनी देवी, उपमुखिया पिंटू रजक, पंसस रवि अग्रवाल, नरेश यादव, नीलम कुमारी, प्रवीण सिंह, गोपाल भदानी, विशेश्वर कुशवाहा, मिथलेश वर्मा, सुनील वर्मा, बीटीएम रंजीत कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >