Giridih News: दुमका से 10 दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण से लौटे कृषक

Giridih News: बता दें कि बीते दिनों मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक व सचिव गौतम पाठक ने पशुपालन विभाग से संपर्क कर गांव की आधा दर्जन महिलाओं को पशुपालन प्रशिक्षण के लिए नामित कराया था. ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने के साथ साथ विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया.

प्रखंड के मोहनडीह गांव के आधा दर्जन कृषक कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के गव्य विकास निदेशालय के प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान दुमका से 10 दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण लेकर लौटे. सभी ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि वे अब पशुपालन से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे. बता दें कि बीते दिनों मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक व सचिव गौतम पाठक ने पशुपालन विभाग से संपर्क कर गांव की आधा दर्जन महिलाओं को पशुपालन प्रशिक्षण के लिए नामित कराया था. ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने के साथ साथ विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया. बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं को गव्य विकास की ओर से संचालित पशुधन योजना से आवंटित गाय व शेड आवंटन में भी प्राथमिकता मिलेगी. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गांडेय पंचायत की एक दर्जन महिलाओं को शुकर, कुकुट व बकरी पालन का भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा ताकि महिलाएं पशुपालन कर स्वावलंबी बन सके. मौके पर मिठू पाठक, नरेश प्रसाद वर्मा, प्रभा देवी, रीना देवी, कौशल्या देवी, सोनी देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >