Giridih News :कृषि संबंधी नयी योजनाओं से किसान हुए रूबरू

Giridih News :कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में शनिवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों के किसानों ने नयी दिल्ली के पूसा केंद्र से पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा. इस दौरान पीएम ने धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की.

कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण में बताया गया कि दोनों योजनाएं किसानों के लिए काफी लाभकारी होंगी. इनसे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी. पहले फेज में यह देश के एक सौ जिले में लागू होगी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिला आकांक्षी जिला में शामिल किये गये हैं. बताया कि जिस तरह कृषि पर निर्भरता बढ़ी है, उसे पूरा करने में दोनों योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी. योजना के तहत किसानों की आय वृद्धि का पूरा ख्याल रखा गया है. केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक सुनीता कांडेयांग ने समेकित कृषि सी विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन, टपक सिंचाई सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी.

तकनीक के इस्तेमाल से अधिक लाभ

केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक सुनीता कांडेयांग ने कहा खेती में तकनीक के इस्तेमाल से किसान ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने किसानों को कृषि के पूर्व मृदा जांच कराने की सलाह दी. साथ ही रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि गिरिडीह का इलाका कृषि आधारित है. जानकारी के अभाव में किसान सही लाभ से वंचित रह जाते हैं. सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, शिवपूजन राम, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर वैज्ञानिक मनोज कुमार, मधुकर कुमार, युगल किशोर भारती, नीरू महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >