Giridih News :छह दिनों के बाद भी महिला का नहीं मिला सुराग

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के जोरबाद गांव निवासी लूटन कुमार की पत्नी काजल कुमारी (28) 16 जनवरी से गायब है. महिला के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंतित हैं. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब पति ने पचंबा थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी.

बताया गया कि 16 जनवरी की सुबह काजल का बच्चों से हल्का विवाद हुआ था. इसके बाद वह घर से बाहर निकल गयी. परिजनों को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आयेगी, लेकिन वह नहीं लौटी. इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी. जानकारी मिली कि दोपहर करीब तीन बजे काजल को पहाड़पुर के पास देखा गया था, जिसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई है. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लूटन ने 18 जनवरी को पचंबा थाना में लिखित आवेदन दिया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला के लापता होने का आवेदन मिला है. इसकी जानकारी सभी थानों को दी गयी है और पुलिस तलाश कर रही है.

छात्रा 10 दिनों से गायब, परिजनों में बढ़ी चिंता

इधर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह कोपा गांव की छात्रा 10 दिनों से लापता है. इससे परिजन चिंतित हैं. परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकली, तो वापस नहीं लौटी. छात्रा के भाई ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर बहन की खोजबीन की मांग की. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर छात्रा की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >