Giridih News :जमुआ में छह पंचायत सचिवालय के उपकरणों की हुई जांच

Giridih News :जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा ने गुरुवार को जमुआ प्रखंड के पंचायत सचिवालयों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ज्ञान केंद्र व उपकरणों की जांच की.

जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा ने गुरुवार को जमुआ प्रखंड के नावाडीह, सियाटांड़, लताकी व शाली पंचायत सचिवालय में लगे उपकरणों की जांच की. मालूम रहे कि आधुनिक तकनीक, न्यूनतम आधारभूत संरचना और सेवा से आच्छादित करने के लिए जमुआ के आधा दर्जन पंचायतों का प्रथम फेज में चयन किया गया था. इसमें एक-एक ज्ञान केंद्र खोला गया है. डीपीआरओ ने कहा कि सभी पंचायत सचिवालयों में केबल व वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट, टीवी, पुस्तकालय, पेयजल, साफ-सफाई, स्मार्ट एलइडी टीवी, कंप्यूटर, इन्वर्टर आदि का जायजा लिया. ज्ञान केंद्र की जांच की. कहा कि जांच रिपोर्ट जिले को भेजी जायेगी. मौके पर नावाडीह के मुखिया संतोष वर्मा, बीपीआरओ सहदेव महतो, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार, जेई सुमंत प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >