Giridih News :सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर बल

Giridih News :प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना को लेकर सोमवार को प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें डीआरडीओ निदेशक रंथु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया. अध्यक्षता बीडीओ मनोज मरांडी ने की.

इसमें प्रखंड के सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रही, जिन्हें जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए इसमें सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है. प्रगणकों को घर-घर जाकर सही तरीके से आंकड़े संग्रह करने, प्रत्येक परिवार की जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के निर्देश दिए गए.

समय सीमा में पूरा करें काम

डीआरडीओ निदेशक ने भी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने दायित्वों को समझें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करें. प्रशिक्षण में डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही उपयोग, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा जनगणना के दौरान आनेवाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की. बीडीओ ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ संपन्न करना सभी की प्राथमिकता होना चाहिए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डीसी ने की स्वयं गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए की सक्रिय सहभागिता की अपील

जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर स्वयं गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु डीसी रामनिवास यादव ने जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है. उन्होंने कहा कि स्वयं गणना एक सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं. आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक एक से 15 मई तक उपलब्ध करायी जायेगी. इस अवधि में नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी आसानी से भर सकते हैं. डीसी ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है. इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >