Giridih News :विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर

Giridih News :प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाला प्लस टू विद्यालय में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम गोस्वामी ने की.

बैठक में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ छात्र -छात्राओं के नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि इस विद्यालय के परीक्षा के परिणाम बीते कुछ वर्षों से शत-प्रतिशत रहा है. विद्यालय में शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जा रहा है. ऐसे में बच्चों को चाहिए कि वे प्रतिदिन विद्यालय आये. केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किये जा रहे हैं, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है. प्रधानाचार्य घनश्याम गोस्वामी व लक्ष्मण मोदी ने भी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करें. मौके पर काफी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >