बगोदर वन क्षेत्र इलाके में एक बार फिर हाथियों ने दस्तक दे दी है. हाथियों ने पश्चिमी जोन इलाके में उत्पात मचाया है. वहीं हाथियों ने अटका जीटी रोड लक्षीबागी के पास रमेश मेहता के होटल को निशाना बनाया और होटल का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया.
इसके अलावा खेतों में लगे मकई, गन्ना, मिर्ची, खीरा के फसलों को भी चट कर गये. इधर हाथियों के द्वारा किए गए नुकसान की सूचना वन विभाग को दी गई है. बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड सुबह 4:00 बजे आया था. इसके अलावा हाथियों के द्वारा किए गए नुकसान का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता धनंजय सिंह पहुंचे और वन विभाग से हुए क्षतिपूर्ति की मुआवजा की मांग किया है.
