हाथियों के झुंड ने मंदनादीह गांव में मचाया उत्पात, दो घर तोड़े और खा गए अनाज

गिरिडीह के मंदनादीह गांव में हाथियों के झुंड ने तबाही मचाई. दो ग्रामीणों के घरों को तोड़कर अनाज खा गए और मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

गिरिडीह. हरलाडीह पंचायत के मंदनादीह गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने दो ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गये. इसके अलावा खेत में लगी मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया. हाथियों के लगातार गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के झुंड ने सबसे पहले राजन मरांडी के घर को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया. हाथियों ने घर में रखा चावल खा लिया. इसके बाद शनि देवी के घर को भी नुकसान पहुंचाया और वहां रखा चावल तथा मकई खा गये.

मकई की फसल को भी नुकसान

हाथियों ने छोटू टुडू की बारी में लगी मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के गांव में आने से उन्हें अपने घर और फसल की सुरक्षा की चिंता सता रही है. रात के समय हाथियों की गतिविधि से ग्रामीणों में विशेष रूप से भय बना हुआ है.

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही क्षतिग्रस्त घरों और फसल का आकलन कर पीड़ित ग्रामीणों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों के गांव में लगातार पहुंचने से भविष्य में भी जान-माल और फसल के नुकसान की आशंका बनी हुई है. ऐसे में वन विभाग से समय रहते आवश्यक कदम उठाने की अपील की गयी है.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह के बिरनी में खाद कालाबाजारी की शिकायत पर बनी टीम, जानिए 12 दिन बाद भी क्यों नहीं शुरू हुई जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhola pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >