GIridih News :गाली-गलौज करने से मना करने पर बुजुर्ग की पिटाई

GIridih News :मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

प्राथमिकी झरियागादी के वृद्ध सुखदेव प्रसाद शर्मा के आवेदन पर दर्ज की गयी है. श्री शर्मा ने बताया है कि तीन मार्च की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में थे. इसी दौरान अमन ठाकुर, आकाश ठाकुर व जागेश्वर ठाकुर उनके घर के बाहर पहुंचकर हंगामा करते हुए गाली-गलौज करने लगे.

युवकों ने पत्थरबाजी भी की

शोर-शराबा सुनकर जब वह घर से बाहर निकले और उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए अपने-अपने घर जाने को कहा, तो आक्रोशित होकर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि अमन ठाकुर ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया. बचाव के दौरान उनके हाथ में भी गंभीर चोट लगी. वहीं, जागेश्वर ठाकुर व अन्य ने ईंट-पत्थर भी चलाया, जिससे उनके पैर में भी चोट लग गयी. मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गये. घटना के बाद उन्होंने मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया था. इधर, मामले को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >