Giridih News : वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोरी समेत आठ महिलाएं घायल

Giridih News : मधुबन थाना क्षेत्र के तरड़क्का गांव की घटना

Giridih News : मधुबन थाना क्षेत्र के तरड़क्का में सोमवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोरियों समेत आठ महिलाएं घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया. यहां सभी का उपचार किया गया. बताया गया कि बीते शनिवार को उक्त गांव के तालाब में नहाकर आ रही किशोरियों की मौत के बाद कब्र पर मिट्टी डालकर मृतका के घर में बैठे थे. इस दौरान सोमवार को बारिश के साथ घर में वज्रपात हो गयी. इसमें मंगरी देवी (70), गायत्री सोरेन (28), खुशबू देवी (35), अंजली कुमारी (9), कपरू देवी (65), धनी मरांडी (28), मीना किस्कू (18), प्रीति कुमारी आदि घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने सभी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >