Giridih News :223 शिक्षण संस्थानों का अनुदान रोके जाने का विरोध, शिक्षा सचिव का पुतला जलाया

पारसनाथ इंटर महाविद्यालय इसरी बाजार के प्रांगण में शनिवार को झारखंड राज्य वित्त रहित मोर्चा के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान झारखंड के 223 शिक्षण संस्थानों का अनुदान रोके जाने के विरोध में शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह का पुतला दहन किया गया.

मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि जब तक सभी प्रभावित शिक्षण संस्थानों का अनुदान स्वीकृत नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार सिंह ने सरकार और शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का अनुदान रोककर उन्हें कमजोर या बंद करने की मंशा दिखायी दे रही है. लेकिन, मोर्चा ऐसा होने नहीं देगा. कहा कि अनुदान बंद होने से महाविद्यालय कर्मियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और संस्थान के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

जारी रहेगा आंदोलन

मोर्चा ने चेतावनी दी कि वह अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा. प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय के कर्मी वसीम अख्तर, टेकनारायण महतो, सलीम आजाद, हीरामनी ठाकुर, परवेज अंजुम, संजय कुमार, अजय ठाकुर, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >