Giridih News: निरीक्षण के दौरान एफसीआई गोदाम में मिली गड़बड़ी

Giridih News: निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम प्रबंधक से रजिस्टर की मांग की, लेकिन इसे उपलब्ध नहीं कराया गया. नियमानुसार गोदाम में प्रतिदिन का स्टॉक, वितरण और शेष का विवरण दर्ज रहना चाहिए.

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने सोमवार को गावां स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अनियमितता सामने आयी. अजय ने बताया कि सबसे अधिक गड़बड़ी चीनी वितरण में पायी गयी. सभी डीलरों को समय पर चीनी उपलब्ध नहीं करायी गयी है. कुछ डीलरों को तो चीनी दी गई, लेकिन कई डीलरों पर यह आरोप है कि बिना चीनी दिये ही लाभुकों से अंगूठा लगवा लिया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम प्रबंधक से रजिस्टर की मांग की, लेकिन इसे उपलब्ध नहीं कराया गया. नियमानुसार गोदाम में प्रतिदिन का स्टॉक, वितरण और शेष का विवरण दर्ज रहना चाहिए.

डीएसओ से जांच की मांग

उन्होंने मौके से ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) को फोन लगाकर पूरे मामले की जानकारी दी और दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की. कहा कि पूर्व में भी इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. गोदाम में कुछ दाल भी पड़ा हुआ मिला. संभावना जतायी कि यह किसी विशेष डीलर का स्टॉक हो सकता है. इसकी भी जांच होनी चाहिए.

देर से पहुंची थी चीनी : एमओ

इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एनओ) प्रदीप राम ने कहा कि प्रखंड में जिले से चीनी देर से आयी थी. इसके कारण जिन डीलरों का ड्राफ्ट जमा हुआ था, उन्हें चीनी उपलब्ध करा दी गयी है. शेष अन्य डीलरों काे ड्राफ्ट जमा होते ही चीनी मुहैया करा दी जायेगी. इसके बाद लाभुक संबंधित डीलर से चीनी का उठाव कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >