Giridih News :डीआरडीए निदेशक ने की योजनाओं की समीक्षा

Giridih News :डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने बगोदर प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की.

डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डीडीसी स्मृता कुमारी के निर्देशा पर डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने बगोदर प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक के साथ बैठक की. इस दौरान मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें. डीआरडीए निदेशक ने बारी-बारी से सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने बगोदर प्रखंड के दोनों प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा के तहत श्रमिकों का भुगतान तथा आवास के प्रथम किस्त मिलने के उपरांत भी लाभुकों को भुगतान नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी. दोनों अधिकारियों को शो-कॉज किया गया. साथ ही एक सप्ताह के अंदर उनकी कार्य प्रगति की पुनः समीक्षा करने की बात कही गयी. इसके अलावा बैठक में जिन कर्मियों की अनुपस्थिति रही, उन्हें भी शो-कॉज किया गया. श्री महतो ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे कि स्थानीय ग्रामीणों को उसका उचित लाभ मिल सके.

योजनाओं को क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाए और लोगों को उसका लाभ मिले. लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें. साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >