Giridih News: जेसीबी से हुआ डोभा निर्माण, जांच की मांग

Giridih News: देवरी प्रखंड की कोशोगोंदोदिघी पंचायत में मनरेगा की योजनाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. पंचायत में डोभा निर्माण में मजदूरों की जगह जेसीबी से काम लिया गया.

समाजसेवी पवन कुमार राय ने सोमवार को उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है. कहा है कि मनरेगा की योजनाओं में प्रावधानों की घोर अनदेखी की गयी है. मजदूरों का फर्जी मस्टर रोल बनाकर पैसे की अवैध निकासी कर ली गयी है, जबकि डोभा का निर्माण जेसीबी से कर लिया गया है. आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी जेसीबी से कटे सभी डोभा में भुगतान के लिए डिमांड की गयी और निकासी भी हो गयी. कार्यस्थल को देखे बिना ही संबंधित लोगों को भुगतान किया जा रहा है.

जांच की मांग करते हुए कही ये बात

पवन ने जांच की मांग करते हुए कहा है कि जितने भी नये डोभा की स्वीकृति हुई है, उसमें नौ अप्रैल से अब तक के बीच राशि की जो डिमांड की गयी है, यदि उसकी जांच हो तो सच्चाई सामने आ जायेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में देवरी के बीडीओ समेत मनरेगा से जुड़े अन्य अधिकारियों के समक्ष भी तथ्यों व साक्ष्य के साथ जांच के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक जांच तक नहीं करायी गयी. इससे योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के साथ-साथ बिचौलियों का हौसला बढ़ा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >