Giridih News :चिह्नित बालू घाटों के अलावा अन्य जगहों उठाव पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

Giridih News : एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने रविवार को बेंगाबाद के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने बालू उठाव के संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के विमर्श किया. कहा सरकार के स्तर से चिह्नित बालू घाटों के अलाव अन्य जगह से उठाव पर कार्रवाई करें.

एसडीपीओ ने थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सरकार से चिह्नित बालू घाटों के अलावा अन्य घाटों से बालू का उठाव नहीं होने देना है. यदि ऐसा किया जाता है, तो प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. कहा कि इस तरह की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सीओ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी कर त्वरित कार्रवाई करें. किसी भी सूरत में बालू का अवैध तरीके से उठाव नहीं होना है. बालू घाटों पर निगरानी रखें और सूचना मिलने पर छापेमारी करें, ताकि अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की जा सके. अधिकारियों के आने की सूचना पर बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. वे बालू घाटों से अपने-अपने ट्रैक्टर को लेकर भागने लगे. थाना प्रभारी ने कहा कि शीघ्र सीओ के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >