Giridih News :बैक टू स्कूल कैंपेन को ले जिला स्तरीय कार्यशाला

Giridih News :समाहरणालय सभागार में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत स्कूल रूआर 2025 बैक टू स्कूल कैंपेन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को हुई. कार्यशाला से पूर्व समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

समाहरणालय से निकला जागरूकता वाहन

समाहरणालय सभागार में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत स्कूल रूआर 2025 बैक टू स्कूल कैंपेन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को हुई. कार्यशाला से पूर्व समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यशाला में बैक टू स्कूल कैंपेन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने बताया कि विद्यालय में आगामी 16 दिन के लिए मिशन मोड में यह अभियान शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन व उपस्थित को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. साथ ही साथ बच्चों की अगली कक्षा में प्रोन्नति सुनिश्चित किया जाना है. इस कार्यक्रम में बच्चों के उपस्थिति अनुश्रवण भी किया जाना है. अनामांकित बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया जाना है तथा उनकी उपस्थिति बनाये रखना सुनिश्चित किया जाना है. विद्यालय के वातावरण को खुशनुमा बनाया जाना है, ताकि बच्चे सहज महसूस कर सकें और उन्हें आनंद की अनुभूति हो. चिह्नित किये गये बच्चों को उनके पोषक क्षेत्र के नजदीकी विद्यालय के साथ नामांकन कराया जाना है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ई-विद्या वाहिनी में बच्चों का प्रोग्रेशन संधारित किया जाना है.

पंचायत प्रतिनिधियों को भूमिका अहम

डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने कहा कि हमारा प्रयास ग्रामीण बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्कूल से जोड़ने का है ताकि स्कूल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी स्कूल रूआर के संबंध में जानकारी दी जा सके. कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि कोडरमा, विधायक प्रतिनिधि गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बगोदर समेत जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी सीआरपी, बीआरपी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >