Giridih news: जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति की बैठक

Giridih news: बैठक में डीसी ने बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जोर दिया. यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिले, जहां उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की उचित व्यवस्था हो. डीसी ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत कार्यरत सभी घटकों जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा की.

डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में बाल संरक्षण के मुद्दों पर जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति की बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना था. बैठक में डीसी ने बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जोर दिया. यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिले, जहां उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की उचित व्यवस्था हो. डीसी ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत कार्यरत सभी घटकों जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा की. साथ ही चाइल्ड लाइन की गतिविधियों के संबंध में एवं उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की गयी. मिशन वात्सल्य योजना, फॉस्टर केयर योजना के साथ ही चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाने, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह, बाल संरक्षण, पोक्सो, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से जुड़े अन्य कानून पर चर्चा की गयी. डीसी ने सभी स्टेक होल्डर को विशेष परिस्थितियों में रह रहे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, डीइओ, डीएसई सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >