प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने बताया कि सम्मेलन में धनवार प्रखंड के लगभग 300 युवा भाग लेंगे. कहा कि धनवार प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. राशन, दाखिल-खारिज जैसी बुनियादी सेवाएं आम लोगों को समय पर नहीं मिल रही है. विधायक-सांसद इस पर चुप हैं. मौके पर रामेश्वर चौधरी, विनय संथालिया, कौशल्या दास, सजरुल अंसारी, सुभाष यादव, पिंकी भारती, कैलाश सिंह, बालमुकुंद यादव, शंकर पासवान, सुनीता पासवान, उमेश दास, रबुना खातून, हरि दास, मुकेश यादव, राजेंद्र राय, रामदेव यादव, संतोष यादव, फागू यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
