Giridih News :कांग्रेस की बैठक में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर चर्चा

Giridih News :जमुआ में कांग्रेस की बैठक हुई. इसमें 28 मई को गिरिडीह में होने वाली संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.

प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा मनोनीत विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश प्रतिनिधि अमित कुमार सिन्हा शनिवार को जमुआ पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कमेटी का अनुमोदन किया. इसमें अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव व फिरोज अंसारी, महासचिव अनिल कुमार दास, हीरामन साव, मो. फरीद अंसारी, मो. हुसैन उर्फ बबलू, लालटू रविदास, अमित गुप्ता, मोहन राम, राजकुमार दास व अख्तर अंसारी शामिल हैं. श्री सिन्हा ने 28 मई को गिरिडीह में आयोजित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने का आह्वान किया. प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी व प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष जुनैद आलम ने भी कार्यकर्ताओं से रैली में भाग लेने की अपील की. बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अहमद राजा नूरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संतोष दास, मोहन राम, अब्दुल हमीद, मुकेश कुमार, समीद अंसारी, अर्जुन यादव, जुमदली मियां आदि उपस्थित थे.

संविधान बचाओ रैली की तैयारी की समीक्षा को लेकर बैठक आज

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि जिले में 28 मई को संविधान बचाओ रैली आहूत है. इस रैली की तैयारी की समीक्षा को लेकर 25 मई को परिसदन भवन में बैठक होगी. इस बैठक में जिला पर्यवेक्षक जेपी पटेल मौजूद रहेंगे. बैठक में जिले में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, सभी अग्रणी मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >