Giridih News :चिकित्सा सहायता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा

Giridih News :झारखंड भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथा चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना व मातृत्व सुविधा योजना से संबंधित बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने की.

झारखंड भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथा चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना व मातृत्व सुविधा योजना से संबंधित बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने की. सहायक श्रमायुक्त रवि शंकर ने बैठक में बताया कि निर्माण क्षेत्र के श्रमिक यदि बीमारी के दौरान अस्पताल में पांच या इससे अधिक कार्यदिवस में भर्ती रहते हैं, तो भर्ती उन्हें इन दिनों का न्यूनतम मजदूरी श्रम विभाग देगा. इस योजना के तहत अधिकतम 40 दिन के न्यूनतम मजदूरी का भुगतान श्रमिकों को किया जाना है. साथ ही मजदूरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के तहत कैंसर, हृदय, गुर्दा व असाध्य मानसिक रोग (शल्यक्रिया सहित), एड्स, टोटल हिप रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी, मेजर वेस्कुलर डिजीज, बोनमैरो ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट, हेपाटोमा, एडवांस सिरोसिस ऑफ लीवर, रेटीनल डिटाचमेंट, प्रोलिफरेटिव डाइबेटिक, रेटिनोपैथी, रेटिनल आर्टरी ऑक्लूजन, इल्स डिजीज, मैकुलर होल से पीड़ित श्रमिक को आर्थिक मदद दी जाती है. मदद जिलास्तरीय मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर मिलेगी. सिविल सर्जन ने कहा कि चिकित्सा सहायता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना एवं मातृत्व सुविधा योजना का वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >