Giridih News: अर्जुन सेना की बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी के गठन पर चर्चा

Giridih News: बतौर मुख्य अतिथि सेना के संरक्षक अर्जुन बैठा ने कहा कि संगठन विस्तार को ले विधानसभा क्षेत्र के गांडेय के 26, बेंगाबाद के 25 व सदर प्रखंड के 15 पंचायतों में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया जायेगा.

प्रखंड के धोबिया मोड़ में शुक्रवार को अर्जुन सेना की एक बैठक हुई. इसमें गांडेय विधानसभा में क्षेत्र के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय कमेटी के गठन पर चर्चा की गई. बतौर मुख्य अतिथि सेना के संरक्षक अर्जुन बैठा ने कहा कि संगठन विस्तार को ले विधानसभा क्षेत्र के गांडेय के 26, बेंगाबाद के 25 व सदर प्रखंड के 15 पंचायतों में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया जायेगा. कहा कि आगामी 5 सितंबर को पंचायत अध्यक्ष के चयन को ले बैठक आहूत की गई है. पंचायत अध्यक्ष के चयन के बाद पंचायत स्तरीय कमेटी का विस्तार किया जाएगा. मौके पर महेंद्र महतो, नंदनी कुमारी, राजेश सिन्हा, प्रवीण गुप्ता, सीपी साव, एसबी ओझा, बिपुल चौधरी, प्रकाश वर्मा, बीरेंद्र राय, मुकुल राय, मो आशिक, सहदेव मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >