सड़क पर बहाया जा रहा घरों का गंदा पानी, फजीहत झेल रहे राहगीर

Giridih News :धनवार प्रखंड के दर्जनों गांवों में घरों का गंदे पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क तो क्षतिग्रस्त हो ही रही है, वहीं गंदे पानी से होकर आने-जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्कूली बच्चे भी परेशान हैं.

18. गिरिडीह. 12. सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी

क्षेत्र के शहरपुरा, घोड़थंभा, बल्हरा, झारखंडधाम मोड़, कुबरी समेत गुंडरी गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क की यही हालत है. गुंडरी स्कूल के पास स्थानीय लोगों द्वारा घरों का गंदा पानी निकालते हुए सड़क को खुरच कर बकायदे नाली ही बना दिया गया है, जिससे बल्हरा से घोड़थंभा बाजार जाने आने वालों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, जबकि क्षेत्र के शहरपुरा गांव में दर्जनों गांवों के एकमात्र मुख्य रास्ते में भी स्थानीय लोगों द्वारा गंदा पानी बहाया जा रहा है. यहां की हालत तो ज्यादा खराब है. सड़क को खोद कर बड़ा-बड़ा गड्ढा बना कर पानी का जमाव कर दिया गया है, जिससे लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. उक्त रास्तों से होकर विद्यालय की गाड़ियाें के चालक भी जाने से कतराने लगे हैं. स्थानीय महेंद्र चौधरी, सीताराम यादव, अशोक सिंह, नरेश विश्वकर्मा, शंभु सिंह, अरुण सिंह, मदन चौधरी, बलदेव दास आदि लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी, धनवार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर संबंधित लोगों पर कारवाई की मांग की गयी है. बताया कि जिन लोगों द्वारा पानी बहाया जाता है, अगर उन्हें कोई बोलने जाता है तो उन्हें गाली-गलौज सुनने के अलाव कई बार मार खाने तक की नौबत आ जाती है. इसलिए प्रशासन का मदद लिया गया है. जिससे राहगीरों को राहत हो और उनके बच्चे सुरक्षित विद्यालय आ-जा सकें.

सड़क पर गंदा पानी बहाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने इस संबंध में कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था. अगर ऐसा हो रहा है तो कानूनी तौर पर गलत हो रहा है जिस पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई की जायेगी. हिदायत देते हुए कहा कि गंदे पानी को सड़क पर निकालने वाले लोग इस कार्य को जितनी जल्द हो सके बंद करें, अन्यथा जिनके घर के सामने यह स्थिति पायी जायेगी, उन पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >