जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग तेज; जनांदोलन का अल्टीमेटम

गावां प्रखंड के बिष्णीटीकर-नीमाडीह सड़क की हालत बेहद खराब है। बड़े गड्ढों के कारण राहगीर परेशान हैं और ग्रामीणों ने मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गावां प्रखंड के बिष्णीटीकर-नीमाडीह सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गयी है. लगभग एक दशक पूर्व निर्मित यह सड़क अब कई स्थानों पर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. विशेष रूप से नीमाडीह, चरकी और तरार के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है.

गड्ढों में तब्दील हुआ सड़क

चरकी के पास सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

इस सड़क से बिष्णीटीकर, नीमाडीह, तराई, हरलाघाटी और चरकी समेत कई गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय तथा अन्य स्थानों तक आवागमन करते हैं. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं

ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. गावां की जिला परिषद सदस्य नाजिया खातून ने कहा कि इस मुद्दे को कई बैठकों में उठाया गया है, पर विभाग ने कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है.

उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर जनांदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की है. मांग करने वालों में मुखिया आरती देवी, माले सचिव सकलदेव यादव और संजय यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binod pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >