Giridih News: कोड़ाडीह गांव में डायरिया का प्रकोप, नौ लोग बीमारी की जद में

Giridih News: रविवार को पीरटांड़ में तीन लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें दो को सदर अस्पताल भेजा गया था. मंगलवार को भी चार लोग बीमार हो गये. उसमें से दो को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका पंचायत के कोड़ाडीह गांव में डायरिया फैल गया है. तीन दिनों के दौरान नौ लोग बीमारी की चपेट में आ गये हैं. इनमे कुछ का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ में और कुछ का सदर अस्पताल गिरिडीह में कराया जा रहा है. रविवार को पीरटांड़ में तीन लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें दो को सदर अस्पताल भेजा गया था. मंगलवार को भी चार लोग बीमार हो गये. उसमें से दो को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद ने कहा कि गांव में दवा आदि का वितरण किया जा चुका है. वहां के मेडिकल कर्मी ध्यान दे रहे हैं. बहरहाल पीरटांड़ के विभिन्न गांवों में प्रत्येक साल जब डायरिया फैलना शुरू होता है, तो दर्जनों लोग आक्रांत हो जाते हैं. तीन सालों से स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >