सड़क हादसे में धनबाद का मजदूर जख्मी

जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धरधरो (पोबी) के पास एक बोलेरो की चपेट में आने से शुक्रवार को धनबाद निवासी सलाउद्दीन अंसारी (पिता मो आलम अंसारी) घायल हो गये.

जमुआ.

जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धरधरो (पोबी) के पास एक बोलेरो की चपेट में आने से शुक्रवार को धनबाद निवासी सलाउद्दीन अंसारी (पिता मो आलम अंसारी) घायल हो गये. घटना में उसका पैर टूट गया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल सलाउद्दीन ने बताया कि वह धरघरो गांव के मो. तजमुल अंसारी के मकान में रहकर मजदूरी का काम कर जीवनयापन करता है. शुक्रवार की सुबह वह पड़ोस की एक दुकान से बिस्कुट लेकर अपने डेरा जा रहे थे. इस दौरान जमुआ चौक की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया. इधर, घटना की सूचना पर हीरोडीह एवं जमुआ पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >