Giridih News : बेंगाबाद के जुलूस से उमड़े अकीदतमंद

सुरक्षा में तैनात कर्मियों को किया गया सम्मानित

Giridih News : बेंगाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. शुक्रवार की सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे हुए थे. बच्चे, बड़े-बुजुर्गों ने उत्साह के साथ जुलूस में भाग लिया. इस मौके पर मस्जिदों व गांवों की साफ- सफाई की गयी और आकर्षक रूप से सजाया गया था. गांवों में झंडे भी लगाये गये. मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी. सुरक्षा व्यवस्था में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल-बल सक्रिय रहे. संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्वक जुलूस निकालने में अहम भूमिका निभायी. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों को सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >