छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री लेंगे विस चुनाव की तैयारी का जायजा

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री सह सात विधानसभा के क्लस्टर प्रभारी विजय शर्मा गिरिडीह जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेंगे. शनिवार को वह भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

भाजपा जिला कार्यसमिति, वरिष्ठ नेताओं व मंडल अध्यक्षों के साथ आज करेंगे बैठक

गिरिडीह.

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री सह सात विधानसभा के क्लस्टर प्रभारी विजय शर्मा गिरिडीह जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेंगे. शनिवार को वह भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि श्री शर्मा गिरिडीह जिले के छह विधानसभा व कोडरमा विधानसभा के क्लस्टर प्रभारी हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में वह शामिल होंगे. श्री शर्मा संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा और भावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. कहा कि हेमंत सरकार ने जनता से जो वादाखिलाफी की है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया जायेगा. झारखंड में घुसपैठियों द्वारा आदिवासियों का अधिकार छीनने के मामले पर भी चर्चा होगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे. रविवार को श्री शर्मा कोडरमा में विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >