Giridih News :देवरी के मजदूर की नोएडा में मौत, घर में मातम

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र की ढेंगाडीह पंचायत के मंझलाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर गोपाल कुमार राय (35) की सोमवार को नोएडा में मौत हो गयी.

देवरी थाना क्षेत्र की ढेंगाडीह पंचायत के मंझलाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर गोपाल कुमार राय (35) की सोमवार को नोएडा में मौत हो गयी. गोपाल की मौत की सूचना मिलने से उसके घर में मातम पसर गया है. उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि गोपाल अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ नोएडा में रहकर वहां एक कपड़ा दुकान में काम करता था. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. नोएडा स्थित एक अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक युवक का शव गांव नहीं पहुंचा था. गोपाल की मौत से उसके गांव में मातम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >