Giridih News :स्वास्थ्य सेवा में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी : डीसी

Giridih News : समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम एबीएचआईएम), हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही/कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग और संवेदनशील होकर कार्य करने और अधिकाधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया. बैठक में पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गयी. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की योजनांतर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता एनआरईपी/ विशेष प्रमंडल / भवन प्रमंडल को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सक की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

इनकी थी उपस्थिति

बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ शेख जफरूल्ला, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एनआरईपी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >