Giridih News :सियालदह-आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार कोडरमा तक करने की मांग

Giridih News :ईस्टर्न रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश जालान ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 12383/84 सियालदह-आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक करने की मांग की है.

जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश जालान कहा है कि इस विस्तार से गिरिडीह, जमुआ और धनवार क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी. आज तक आसनसोल मंडल अधीन गिरिडीह रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए कोई ट्रेन नहीं चली है सुझाव दिया कि ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर और वातानुकूलित कोच लगाये जायें, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में इस ट्रेन का रखरखाव आसनसोल में किया जा रहा है, जबकि इसे सियालदह में कराया जा सकता है. क्योंकि, ट्रेन सियालदह में छह घंटे से अधिक खड़ी रहती है. इस व्यवस्था से ट्रेन को आसनसोल के बाद मधुपुर, न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक बढ़ाना और वापसी में चलाना पूरी तरह संभव है. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार ना केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ायेगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और रेलवे राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >