Giridih News :पैक्स के 20 कर्जदारों पर सर्टिफिकेट केस करने का निर्णय

Giridih News :बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड डुमरी की वार्षिक आमसभा शनिवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में हुई. इसमें पैक्स के 20 कर्जदारों पर सर्टिफिकेट केस करने का निर्णय लिया गया.

बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड डुमरी की वार्षिक आमसभा शनिवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में हुई. पैक्स अध्यक्ष फलजीत महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पैक्स प्रबंधक सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. इसमें पैक्स के वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. साथ ही पैक्स के 20 कर्जदारों पर सर्टिफिकेट केस करने का निर्णय लिया गया. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि पैक्स से लिये गये सूद सहित कर्ज की राशि नहीं चुकाने वालों में पंकज कुमार सिन्हा, राकेश महतो, नारद पांडेय, चंद्रदेव विश्वकर्मा, फूल मोहम्मद अंसारी, द्वारिका मिस्त्री, कुणाल कुमार महतो, राजकुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, मोहन तुरी, सीताराम यादव, नुरहसन अंसारी, उदय कुमार जायसवाल, रेयाज अहमद, कैलाश महतो, चंद्रिका पंडित, मो. जलील, जयलाल महतो, पंकज कुमार अग्रवाल व बीरबल पंडित शामिल हैं. इस मौके पर समिति के सदस्य बैजनाथ महतो, तुलसी कुमार साहू, विवेक कुमार, संदीप कुमार बरनवाल, सहोदरी देवी, गुलाब महतो, पिंकी देवी, सच्चिदानंद अग्रवाल, विजय महतो, ढालचंद साव, शीला देवी, मुनेश्वर मंडल, सहदेव महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >