गिरिडीह रेलवे स्टेशन में मिला अज्ञात युवक का शव

गिरिडीह रेलवे स्टेशन में रविवार की रात को एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव देखने लोगों की भीड़ उमड़ा. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदल-बल स्टेशन पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

गिरिडीह.

गिरिडीह रेलवे स्टेशन में रविवार की रात को एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव देखने लोगों की भीड़ उमड़ा. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदल-बल स्टेशन पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है. पुलिस स्टेशन पहुंचकर आसपास से लोगों से पूछताछ की. लोगों ने बताया कि यह युवक कुछ देर से बैठा हुआ था और इसी बीच अचानक इसकी मौत हो गयी. युवक की तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से मधुपुर का टिकट भी मिला है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. हर्ट अटैक से मौत संभावना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >