गावां में कुएं से मिले मां-बेटे के शव

गांवा थाना क्षेत्र की बादीडीह पंचायत स्थित परसोनी गांव के पास एक सुनसान खेत के बीचों बीच कुएं से मां-बेटे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

गांवा थाना क्षेत्र की बादीडीह पंचायत स्थित परसोनी गांव के पास एक सुनसान खेत के बीचों बीच कुएं से मां-बेटे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. मृतका की पहचान पंडरिया निवासी 30 वर्षीया पुष्पा देवी उर्फ प्रमिला देवी व उसके दो वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गयी. मां-बेटे का शव एक साथ कुएं में लिपटा हुआ था.

सूचना मिलने पर डीएसपी नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी, थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुंए से दोनों शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. छानबीन के दौरान पुलिस ने कुएं के मेड़ पर एक जोड़ा चप्पल बरामद किया.

पुलिस ने बताया कि महिला के मुंह और नाक में जख्म के निशान हैं, जिससे हत्या की आंशका जतायी जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि मृतका की मां के आवेदन पर गावां थाना में कांड संख्या 111/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलाशा हो पायेगा.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >