जंगल में पेड़ से झूलता डुमरी के युवक का शव बरामद

इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी शादी, पत्नी के साथ ससुराल लुतियानो आया था लालचंद

प्रतिनिधि, सरिया.

सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बड़की लुतियानो जंगल में शुक्रवार की सुबह पलाश के पेड़ में फंदे से झूलता एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पास पड़ोस के लोग जंगल में पहुंच गये. सूचना पर सरिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा मृतक के शव को पेड़ से उतारा गया. शव की शिनाख्त लालचंद महतो (21), पिता- गणेश महतो, गांव-जामताड़ा, थाना डुमरी, गिरिडीह के रूप में की गयी. सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.

बाइक से स्नान करने के लिए निकला, वापस नहीं लौटा :

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लालचंद महतो की शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई थी. वह 20 जुलाई को अपने घर जामताड़ा (डुमरी) से अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ अपने ससुराल सरिया स्थित लुतियानो गांव आया था. बीते गुरुवार की सुबह अपने ससुराल से स्नान करने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह उसका शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला. वहीं उसकी मोटरसाइकिल बगल में खड़ी थी. मृतक के पिता गणेश महतो ने सरिया थाना में आवेदन देकर घटना की जांच की मांग की है. घटना की पुष्टि सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >