Giridih News :सदर अस्पताल के बाहर मिला शव

Giridih News :गिरिडीह सदर अस्पताल के बाबर सोमवार को एक लावारिश व्यक्ति पड़ा मिला. जानकारी मिलने पर अस्पताल के कर्मी उसे अंदर ले गये. चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.

गिरिडीह सदर अस्पताल के बाबर सोमवार को एक लावारिश व्यक्ति पड़ा मिला. जानकारी मिलने पर अस्पताल के कर्मी उसे अंदर ले गये. चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. शव को सदर अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति सदर अस्पताल में अपना इलाज करने के लिए आया था, लेकिन वह अस्पताल के बिल्डिंग के बाहर ही गिर गया. इसके बाद उसकी मौत हो गयी. काफी देर तक वहीं पड़े रहने पर कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ी, तो लोगों ने इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मियों को दी. इसके बाद अस्पताल के कर्मी वहां पहुंचे और उसे उठाकर अस्पताल के अंदर ले गए. मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को भी दे दी गई. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि शव को सदर अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है. पहचान के लिए पुलिस की टीम को लगी हुई है. पहचान होने पर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >