Giridih News :उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

Giridih News :उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया. इमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्या लेकर काफी संख्या में लोग पहुंची. उपायुक्त ने उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया. इमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्या लेकर काफी संख्या में लोग पहुंची. उपायुक्त ने उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया. कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया. वहीं, कुछ आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारिह करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कर लोगों को लाभान्वित करने की बात कही. अधिकारियों को निष्पादन प्रतिवेदन देने का भी निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

समस्या समाधान के लिए काम कर रही है टीम

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों दिलाने के लिए प्रशासन की टीम तत्परता के साथ काम कर रही है. योजनाओं का सीधा लाभ लेने में जरूरतमंद व योग्य व्यक्तियों को समस्या नहीं हो, इसके लिए जनता दरबार में उनकी शिकायत सुनी जा रही है. निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निदान किया जा रहा है. कहा कि आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण पूरी पारदर्शिता और तत्परता से हो, ताकि आमलोगों को प्रखंड-अंचल और अनुमंडल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >