Giridih News: डीसी ने नवनियुक्त सहायक आचार्य को सौंपा नियुक्ति पत्र

Giridih News: मौके पर डीसी ने कहा कि यह अवसर एक जिम्मेदारी है जिसे पूरी लगन से निभाएं और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करें.

डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6-8 विषय – गणित एवं विज्ञान) को नियुक्ति पत्र सौंपा. मौके पर डीसी ने कहा कि यह अवसर एक जिम्मेदारी है जिसे पूरी लगन से निभाएं और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करें. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, डीएसई मुकुल राज समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. विदित हो कि राज्यभर में प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6-8 विषय – गणित एवं विज्ञान) के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है जिसमें गिरिडीह जिला के 05 अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र राज्य स्तर पर वितरित किया तथा अन्य अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >