गिरिडीह में असामाजिक तत्वों ने टायर गोदाम में लगायी आग, मची अफरा-तफरी, करीब तीन लाख का नुकसान

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने टायर गोदाम में आग लगा दी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी में करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

गिरिडीह, मृणाल कुमार: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार को टायर गोदाम में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बु‍झाने में जुट गयी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस हादसे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है.

असामाजिक तत्वों ने टायर दुकान के गोदाम में लगाई आग
गिरिडीह शहर के पचंबा थाने के पीछे बाजार समिति के समीप शांतिनगर में रविवार की दोपहर संकट मोचन नामक टायर गोदाम में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इतना ही नहीं टायरों में आग लगने के बाद आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं. शहर धुआं-धुआं दिखने लगा.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
गिरिडीह जिले में ऊंची-ऊंची आग की लपटें और धुआं देख अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि जैसे ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी.

आग लगने के बाद घरों से बाहर निकले लोग
टायर का यह गोदाम बाजार समिति के समीप स्थित एक खाली पड़े मैदान में बनाया गया है, जहां काफी संख्या में टायर जमा कर रखा गया था. बताया जा रहा है कि एक टायर में आग लगने के बाद आग धीरे-धीरे अन्य टायरों में लग गयी. इसके बाद आग गोदाम में पूरी तरह फैल गयी. आग लगने के बाद आस-पास के घरों के लोग घरों से बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि अगलगी की इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है.

ALSO READ: Jharkhand Weather: लू की चपेट में गिरिडीह, तापमान पहुंचा 42 डिग्री, स्कूलों की टाइमिंग बदलने से बच्चों को राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >