खंडोली मोड़ पर रुपयों से भरा बैग छिनकर अपराधी फरार, गिरने से महिला घायल

चलती बाईक में बैठी महिला के हाथ से लेडिस बैग छिनकर बाईक सवार अपराधी भाग निकले. बैग को जबरन छिन लेने से महिला असंतुलित होकर बाईक से गिर गयी और उसके चेहरे में गंभीर चोट आयी है. बैग में नगदी, मोबाईल व एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान था.

चलती बाईक में बैठी महिला के हाथ से लेडिस बैग छिनकर बाईक सवार अपराधी भाग निकले. बैग को जबरन छिन लेने से महिला असंतुलित होकर बाईक से गिर गयी और उसके चेहरे में गंभीर चोट आयी है. बैग में नगदी, मोबाईल व एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान था. घटना खंडोली मोड के पास की है. इधर घायल महिला बेंगाबाद के एक अस्पताल में ईलाज के बाद आवेदन देकर थाना में शिकायत की है. आवेदन मिलने पर पुलिस छानबीन कर रही है.

क्या है मामला

आवेदन में बडकीटांड गांव निवासी पंकज कुमार ने कहा कि उसकी दीदी पिंकी देवी व जीजा तुलो कृष्ण यादव सोमवार की शाम साढे छह बजे बाईक पर सवार होकर अकदोनी से बडकीटांड आ रहे थे. खंडोली मोड के पास जैसे ही वे लोग पहुंचे पीछे से एक बाईक में सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक ने उसकी दीदी के हाथ में पकडा हैंडबैग झपट्टा मारकर फरार हो गया. बैग को बचाने के क्रम में उसकी दीदी अनियंत्रित होकर बाईक से गिर गयी. जिससे उसका सर फट गया और चेहरे में गंभीर चोट आयी है. घटना को अंजाम देकर काले रंग की पल्सर बाईक में सवार दोनों बदमाश भाग निकलने में सफल रहे. इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >