Giridih News :पीड़ित परिवार से मिले माले कार्यकर्ता, न्याय दिलाने की मांग

Giridih News :भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की एक टीम शनिवार को टुंडी के नावाटांड़ पहुंची और मृतक संजय दास के परिजन से मुलाकात की. इस दौरान पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और न्याय दिलाने की मांग की.

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की एक टीम शनिवार को टुंडी के नावाटांड़ पहुंची और मृतक संजय दास के परिजन से मुलाकात की. माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य हलधर महतो व जिला सचिव अशोक पासवान के नेतृत्व में माले के राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मेहताब अली मिर्जा, शंकर पांडेय, बबलू खान, शेखर सिंह, नवीन पांडेय, भीम कोल व दारा सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर तमाम पहलू की जानकारी हासिल की. इसी कड़ी में स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की. पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने कहा कि ताराटांड़ थाना पुलिस की मारपीट से संजय दास की मौत हुई है. हलधर महतो व अशोक पासवान ने कहा कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी व सिंदरी विधायक बबलू महतो इस पर संज्ञान लेते हुए विधानसभा में मामले को उठायेंगे. कहा कि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और राजकुमार यादव के नेतृत्व में गिरिडीह एसपी से बात की गयी थी. एसपी ने फिलहाल आरोपी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है.

विधायकों ने नहीं ली सुध

माले नेताओं ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र की घटना है परंतु गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पीड़ित परिवार से नहीं मिली है, वहीं पीड़ित परिवार का घर टुंडी है और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी अब तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गये हैं. माले नेता राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय और शंकर पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय व उचित मुआवजा नहीं मिला तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके पर गोविंद यादव, किशोरी लाला, गोविंद मंडल, बासुदेव प्रसाद, ठाकुर महतो, सूरज दास, अशोक टुडू, समीर दास, शिवलाल राम, महेंद्र कुमार दास, हुलास राम, बिनोद राम, अख्तर अंसारी, किशोर, ठाकुर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >