खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ भाकपा-माले ने फूंका पीएम का पुतला, आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह में भाकपा-माले ने खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का लगाया आरोप।

भाकपा-माले गिरिडीह जिला स्थायी कमेटी की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पपरवाटांड़ में हुई. इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया. मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य नीरज ने कहा कि खनिज संपदा पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.

युवाओं के बीच बढ़ी सक्रियता

मौके पर आयोजित बैठक में शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवालों को लेकर देश में छात्र-युवाओं के बीच बढ़ी सक्रियता पर चर्चा हुई. पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद और केंद्रीय कमेटी सदस्य नीरज ने कहा कि इस जन उभार को संगठित दिशा देने के लिए आइसा और इंनौस के कार्यकर्ता सक्रिय किये जायेंगे. इसी क्रम में 24 अगस्त को धनबाद में आयोजित छात्र-युवा ‘संसद’ को सफल बनाने की रणनीति बनी.

संगठनों के सदस्यता अभियान की चर्चा

बैठक में झारखंड मजदूर सभा और अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गयी. नीरज ने आरोप लगाया कि खनिज संशोधन विधेयक के जरिये झारखंड की खनिज संपदा पर केंद्र का हस्तक्षेप बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ सकता है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, गुरुजी क्रेडिट कार्ड और बिरसा कृषि जैसी योजनाएं राज्य की आर्थिक क्षमता से जुड़ी हैं. भाकपा-माले इस विधेयक के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलायेगी और केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करेगी.

कार्यक्रम में जिला सचिव अशोक पासवान, झारखंड मजदूर सभा के सीताराम सिंह, किसान नेता पूरन महतो, इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अखिलेश, परमेश्वर महतो, शंकर पांडेय, राजेश सिन्हा, कन्हैया पांडेय, रामकिशुन यादव, भोला मंडल, विजय पांडेय, मीना दास, पवन महतो, मो. कयूम, पूनम महतो सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suraj kumar sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >