माले ने की मॉब लिंचिंग की निंदा

गिरिडीह : भाकपा माले नेता राजेश कुमार यादव तथा राजेश सिन्हा ने संयुक्त बयान जारी कर महाराष्ट्र में दो साधुओं तथा उनके वाहन चालक की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. माले नेताओं ने कहा कि एक संवैधानिक देश और सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं की जितनी […]

गिरिडीह : भाकपा माले नेता राजेश कुमार यादव तथा राजेश सिन्हा ने संयुक्त बयान जारी कर महाराष्ट्र में दो साधुओं तथा उनके वाहन चालक की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. माले नेताओं ने कहा कि एक संवैधानिक देश और सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है. कहा कि यह अफसोस की बात है कि ऐसी घटनाओं को भी सांप्रदायिक नजरिये से देखा जाता है. सरकार तत्काल ऐसी घटनाओं पर रोक लगाये और दोषियों को कड़ी सजा दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >